Wednesday, September 23, 2026
Google search engine
Homecrime newsपूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर, पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर...

पूजा के दौरान ट्रिपल मर्डर, पत्नी समेत दो पंडितों की गोली मारकर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश। आजमगढ़ में पूजा कराने को लेकर हुए विवाद के बाद एक व्यक्ति पर अपनी पत्नी और पूजा करा रहे दो पंडितों की गोली मारकर हत्या करने का आरोप है। वारदात के बाद आरोपी ने खुद को तीन बच्चों के साथ घर के अंदर बंद कर लिया। देर रात पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद सिंह को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के मुताबिक, शाम करीब छह बजे अरविंद सिंह बाजार से अपने घर पहुंचा। उस समय घर में पूजा चल रही थी। घर में पूजा होते देखकर उसने वहां मौजूद दोनों पंडितों से पूछताछ की। आरोप है कि इसी दौरान अरविंद ने दोनों पंडितों से आधार कार्ड मांगना शुरू कर दिया। आधार कार्ड को लेकर अरविंद और पंडितों के बीच विवाद बढ़ गया।

आरोप है कि विवाद के दौरान अरविंद ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। गोली लगने से उसकी पत्नी बबीता सिंह और पूजा करा रहे पंडित महेंद्र पाठक तथा पंडित अखिलेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। बताया गया कि आरोपी ने खुद को अपने तीन बच्चों के साथ कमरे में बंद कर लिया था। बच्चों में 5 वर्षीय बेटी परी, 6 वर्षीय बेटा लक्खा और सात महीने की बेटी शामिल हैं। पुलिस आरोपी को बच्चों समेत कमरे से बाहर निकालने के प्रयास में जुटी थी।

बाद में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी अरविंद सिंह को पैर में गोली मारकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे की पूरी वजह का पता लगाने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments