असल न्यूज़। नरेला इंडस्ट्रियल एरिया थाना क्षेत्र की मेट्रो विहार पुलिस चौकी की टीम ने घर में चोरी के एक मामले को सुलझाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी के कब्जे/निशानदेही पर चोरी किए गए सोने-चांदी के आभूषण, लैपटॉप और मोबाइल फोन समेत अन्य सामान बरामद किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 18 सितंबर को एक घर में चोरी की PCR कॉल प्राप्त हुई थी। शिकायतकर्ता आशु मान, निवासी होलंबी कलां, ने बताया कि 17/18 सितंबर की रात अज्ञात व्यक्ति उनके घर से सोने-चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गया।
मामले में e-FIR No. 80079129/2026, धारा 305 BNS के तहत थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
20 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली
जांच के दौरान मेट्रो विहार पुलिस चौकी की टीम ने स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाने के साथ करीब 20 CCTV कैमरों की फुटेज का विश्लेषण किया। फुटेज और तकनीकी निगरानी के आधार पर पुलिस ने संदिग्ध की पहचान संजित कुमार (22) के रूप में की, जो होलंबी कलां, दिल्ली का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस के अनुसार, संजीत कुमार क्षेत्र का BC (Bad Character) है और उसके खिलाफ पहले से 8 आपराधिक मामले दर्ज/पाए गए हैं। स्थानीय सूचना और तकनीकी निगरानी के आधार पर उसे गिरफ्तार किया गया। चोरी का सामान बरामद किया गया पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर निम्न सामान बरामद करने का दावा किया है जिसमें एक जोड़ी सोने के कंगन, एक जोड़ी सोने के झुमके,एक सोने की चेन,एक सोने की अंगूठी, एक सोने की नोज रिंग,दो प्लैटिनम अंगूठियां,एक जोड़ी चांदी के हाथफूल,दो जोड़ी चांदी की पायल,एक जोड़ी चांदी के कड़े,एक जोड़ी चांदी की बिछिया,एक लैपटॉप,दो मोबाइल फोन तीन अन्य मामलों से भी जुड़ाव का दावा
पुलिस के मुताबिक, बरामद सामान और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की जांच के दौरान आरोपी का संबंध तीन अन्य मामलों से भी सामने आया है जिसमे थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया, थाना सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया के मामले खुलने का दावा किया गया है.
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर अन्य अनसुलझे चोरी के मामलों में उसकी संभावित भूमिका की जांच कर रही है। बरामद इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की तकनीकी जांच के जरिए अन्य मामलों और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस कार्रवाई ACP नरेला राकेश कुमार की निगरानी में और SHO थाना नरेला इंडस्ट्रियल एरिया इंस्पेक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में की गई।

