Tuesday, November 10, 2026
Google search engine
Homecrime newsरोहिणी में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी आरोपी...

रोहिणी में युवक की चाकू मारकर हत्या, इलाके में फैली सनसनी आरोपी फरार

असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली में आपराधिक वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला रोहिणी जिले के थाना प्रशांत विहार इलाके से सामने आया है, जहां अज्ञात हमलावरों ने एक युवक की सरेआम चाकू मारकर हत्या कर दी। बीच सड़क पर हुई इस वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय पिंटू के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, यह वारदात रोहिणी सेक्टर-10 में यूनिटी वन और किंग्स मॉल के पास हुई। बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया और वारदात को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए। हमले में युवक की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस के साथ क्राइम टीम और फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और जरूरी साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की।

CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस
फिलहाल युवक की हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके और वारदात से जुड़े घटनाक्रम का पता लगाया जा सके।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छानबीन की जा रही है। अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर 35 वर्षीय पिंटू की हत्या किस वजह से की गई और इस वारदात को अंजाम देने वाले हमलावर कौन हैं।

फिलहाल मामले में पुलिस जांच जारी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही हत्या की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments