Saturday, November 28, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRभारतीय संविधान ही विकसित भारत @2047 का आधार है "- श्री...

भारतीय संविधान ही विकसित भारत @2047 का आधार है “- श्री अर्जुन राम मेघवाल

प्रदीप सिंह उज्जैन। दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रांगण में राजनीति विज्ञान विभाग के 75 गौरवशाली वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य तथा संविधान दिवस के अवसर पर राजनीति विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय और सेंटर फॉर सोशल डेवलपमेंट (CSD) के संयुक्त तत्वावधान में “भारतीय संविधान और विकसित भारत @2047” विषय पर एक दिवसीय संगोष्ठी का सफल आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में भारत सरकार के विधि और न्याय मंत्रालय के माननीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री अर्जुन राम मेघवाल की गरिमामय उपस्थित रही। भारतीय संविधान की महत्ता पर अपने सारगर्भित विचार व्यक्त करते हुए, उन्होंने कहा कि भारतीय संविधान की प्रस्तावना में निहित आदर्शों और सिद्धांतों को धरातल पर आत्मसात करके ही ‘विकसित भारत @2047’ के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।

अपने संबोधन में उन्होंने प्रस्तावना के मूल सिद्धांतों—स्वतंत्रता, समानता और न्याय—पर विशेष बल देते हुए कहा कि ये मूल्य प्रत्येक नागरिक के अधिकारों की रक्षा करते हैं और एक समतामूलक समाज की नींव रखते हैं। उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि देश के लोकतांत्रिक ढांचे को सुदृढ़ करने और राष्ट्र निर्माण में भारतीय संविधान की भूमिका सदैव सर्वोपरि रहेगी।

​कार्यक्रम, की अध्यक्षता कर रहे दिल्ली विश्वविद्यालय के माननीय कुलपति प्रो. योगेश सिंह ने संवैधानिक आदर्शों को व्यावहारिक जीवन में उतारने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि संविधान की प्रस्तावना में वर्णित स्वतंत्रता, समानता और न्याय की भावना देश की एकता और अखंडता की सूत्रधार है। उन्होंने आह्वान किया कि शिक्षण संस्थानों का यह प्रमुख दायित्व है कि वे युवा पीढ़ी को इन संवैधानिक मूल्यों के प्रति जागरूक करें।

​इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि (Guests of Honour) के रूप में प्रो. रजनी अब्बी (निदेशक, दक्षिणी परिसर, दिल्ली विश्वविद्यालय) तथा डॉ विकास गुप्ता (कुलसचिव, दिल्ली विश्वविद्यालय) उपस्थित रहे।

इस महत्वपूर्ण ​संगोष्ठी की संयोजिका सीनियर प्रो. रेखा सक्सेना ( विभागाध्यक्ष, राजनीति विज्ञान विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय) ने राजनीति विज्ञान विभाग के गौरवशाली 75 वर्षों के पूर्ण होने पर अपने स्वागत वक्तव्य में विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संविधान के दर्शन और उसके महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवा पीढ़ी को और अधिक संकल्पित और कर्तव्य निष्ठ होने की बात की।

डॉ. राजकुमार फलवारिया (अध्यक्ष, सेंटर फॉर सोशल डेवलपमेंट द्वारा धन्यवाद ज्ञापन में वर्तमान नरेंद्र मोदी जी की सरकार का बाबा साहब भीम राव अंबेडकर के आदर्शों और सिद्धांतों को ईमानदारी पूर्वक आगे बढ़ाने एवं संविधान दिवस को राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाने के संकल्पित प्रयास की सराहना की। प्रमुख अतिथि गण एवं विश्वविद्यालय प्रशासन को विशेष धन्यवाद देते हुए प्राध्यापकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के उत्साहपूर्वक सहभागिता के लिए सबका आभार अभिनंदन और साधुवाद प्रकट किया।

सत्र के दौरान भारतीय संविधान के शाश्वत मूल्यों तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में संविधान की आधारभूत भूमिका पर गहन विचार-विमर्श किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments