Friday, October 18, 2024
Google search engine
Homeक्राइमआशिक के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट,...

आशिक के साथ मिलकर पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार.

असल न्यूज़: ग्रेटर नोएडा की बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने बिरोंडा गांव में महेश की हत्या में पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि प्रेम प्रसंग का पता चलने पर महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति के पेट में कैंची घोप हत्या कर दी थी। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।

मूल रूप से हमीरपुर निवासी महेश बिरोंडा गांव में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। वह गांव के पास सुलभ शौचालय में केयरटेकर का काम करता था। 1 जुलाई को महेश का शव सुलभ शौचालय की छत पर पड़ा मिला था।

घटना के बाद से मृतक की पत्नी डेढ़ साल के बच्चे के साथ गायब थी। पुलिस ने बताया कि पूजा तीन बच्चों की मां है। उसका प्रह्लाद के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महेश ने पूजा को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था।
इसके बाद आरोपियों ने महेश की हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए शौचालय की छत पर फेंक दिया। हत्या के बाद दोनों मध्य प्रदेश में अपने एक परिचित के यहां पहुंच गए। वहां किराए पर कमरा लेकर रहने लगे थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त कैंची बरामद की है।

शादी के पूर्व से ही चल रहा था प्रेस प्रसंग

पुलिस ने बताया कि महेश की पत्नी पूजा और उसका प्रेमी प्रह्लाद एक ही गांव के रहने वाले हैं। पूजा की शादी से पहले ही दोनों का प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूजा प्रह्लाद के संपर्क में थी और काम दिलाने के बहाने 23 जून को ग्रेटर नोएडा बुला लिया था। यहां पर प्रह्लाद सोसाइटी में सुरक्षाकर्मी की नौकरी करने लगा। मृतक महेश की रात की डयूटी थी। जब वह डयूटी जाता था तो प्रह्लाद पूजा के पास पहुंच जाता था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments