Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeDelhi NCRआदर्श नगर में जन्मदिन की पार्टी कर लोट रहे यूवक की गोली...

आदर्श नगर में जन्मदिन की पार्टी कर लोट रहे यूवक की गोली मारकर हत्या.

असल न्यूज़: आदर्श नगर इलाके में अपने जन्मदिन की पार्टी कर रहे एक घोषित बदमाश की बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। उसकी शिनाख्त कासिफ उर्फ शूटर (25) के रूप में हुई है। वह आदर्श नगर थाने का घोषित बदमाश था। वह खुद को टिल्लू गैंग से जुड़ा हुआ बताता था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बुधवार रात एक युवक को गोली मारने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मूलचंद नगर पहुंची। जहां पता चला कि घायल कासिफ को पास के अस्पताल ले जाया गया है। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कासिफ अपने परिवार वालों के साथ आदर्श नगर के मूलचंद नगर में रहता था। उस पर हत्या की कोशिश, आर्म्स एक्ट, झपटमारी आदि धाराओं में कई मामले दर्ज हैं।

शुरुआती जांच में पुलिस को उसके सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर पिस्टल लहराते हुए वीडियो और फोटो मिले हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments