Sunday, September 20, 2026
Google search engine
Homecrime newsमोहन गार्डन में पब्लिक स्ट्रीट के ऊपर दो मंजिला निर्माण को लेकर...

मोहन गार्डन में पब्लिक स्ट्रीट के ऊपर दो मंजिला निर्माण को लेकर विवाद

असल न्यूज़। मोहन गार्डन इलाके में सार्वजनिक रास्ते के ऊपर बने एक कथित दो मंजिला फ्लाईओवरनुमा ढांचे को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों ने निर्माण की वैधता और अनुमति को लेकर सवाल उठाते हुए संबंधित विभागों से जांच और कार्रवाई की मांग की है।

स्थानीय विरोध कर रहे लोगों का आरोप है कि यह निर्माण चांदनी मस्जिद एवं मदरसा जिया से जुड़े परिसर का हिस्सा है और सार्वजनिक रास्ते के ऊपर इस तरह का ढांचा किस अनुमति के आधार पर बनाया गया, इसकी जांच होनी चाहिए।

लोगों ने संबंधित प्रशासन और विभाग से निर्माण का स्वीकृत नक्शा, अनुमति और भूमि से जुड़े दस्तावेजों की जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि सार्वजनिक रास्ते पर किसी भी प्रकार के निर्माण की अनुमति और उसकी वैधता को स्पष्ट किया जाना चाहिए।

7 दिन में कार्रवाई की मांग
स्थानीय विरोधियों ने संबंधित अधिकारियों को 7 दिन के भीतर कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उनका कहना है कि यदि निर्धारित समय में निर्माण को लेकर कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो नगरसेवक स्तर पर इस मुद्दे को उठाते हुए विरोध तेज किया जाएगा।

फिलहाल निर्माण की वैधता और संबंधित अनुमति को लेकर प्रशासन की ओर से आधिकारिक स्थिति सामने आना बाकी है। मामले में दस्तावेजों और संबंधित विभागों की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि निर्माण नियमों और स्वीकृत मानकों के अनुरूप है या नहीं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments