Friday, October 18, 2024
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली में zomato डिलीवरी बॉय की मौत: बाइक सड़क किनारे रोककर कर...

दिल्ली में zomato डिलीवरी बॉय की मौत: बाइक सड़क किनारे रोककर कर रहा था सड़क पार.

असल न्यूज़: दिल्ली के किशनगढ़ इलाके में रविवार देर रात अज्ञात वाहन ने जोमैटो डिलीवरी बॉय को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत इलाज के लिए सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त 27 साल के हरेंद्र के रूप में हुई है। पुलिस घटना के बाद से वाहन समेत फरार आरोपी चालक की तलाश कर रही है।

हरेंद्र सपरिवार सेक्टर एक आरके पुरम में रहते थे। परिवार में पिता सुरेश चंद्र शर्मा पत्नी चेतना और छह माह का बेटा है। इनकी पत्नी गृहिणी हैं। जबकि पिता डीडीए में चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारी हैं। हरेंद्र जोमैटो में डिलीवरी बॉय का काम करने के साथ साथ सफदरजंग अस्पताल में भी पार्ट टाइम नौकरी करते थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि रविवार देर रात करीब 2.45 बजे पुलिस को बाहरी मुद्रिका मार्ग पर डीडीए फ्लैट्स गेट, मुनिरका के पास फुट ओवर ब्रिज के नीचे सड़क हादसा होने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पुलिस को एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला। पास ही बाइक खड़ी थी। पुलिस ने तुरंत घायल हरेंद्र को सफदरजंग अस्पताल लेकर गई। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

छानबीन करने पर पता चला कि घटना के समय हरेंद्र अपनी बाइक को सड़क किनारे खड़ी करने के बाद सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह दूर जाकर गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आरोपी चालक मौके से वाहन समेत फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से हुई मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी चालक की पहचान कर ली गई है। पुलिस की टीम उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी को जल्द ही पुलिस गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments