Saturday, July 27, 2024
Google search engine
Homeराजनीतिनारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया भाजपा जितवाने का संकल्प।

नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में महिलाओं ने लिया भाजपा जितवाने का संकल्प।

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी चांदनी चौक महिला मोर्चा के तत्वावधान में मटियामहल विधानसभा के अंतर्गत सुनारो वाली धर्मशाला, बाजार सीताराम, दिल्ली में जनसभा का आयोजन कर चाय पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष गीता सक्सेना के आह्वान पर आईटी सेल संयोजक श्रीमति पूजा शर्मा ने भारी संख्या में स्थानीय महिलाओं को भी साथ जोड़ कर पार्टी की नीति रीतियों से अवगत कराया।

इस अवसर, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला सह प्रभारी श्रीमती लता गुप्ता, शशि बालाजी,नीलम बहन आदि ने अपने विचार रखे। जिलाध्यक्ष श्रीमती गीता सक्सेना ने कहा,कि देश के महानायक श्री नरेन्द्र मोदी के 400 पार के नारे को हम सभी को हकीकत में बदल कर मजबूत राष्ट्र के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका अदा करनी है, उन्होंने कहा,नारी शक्ति वंदन बिल के माध्यम से जो शक्तियां हम सभी माता बहनों को प्राप्त हुई है, उनके विषय में हमें घर घर जाकर नारी के सम्मान क वर्णन करना है। जिलाध्यक्ष को पगड़ी पहनाकर सम्मान किया गया और चाय पर चर्चा कर समाज में उत्कृष्ट कार्य करने वाली संस्थाओं के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।अंत में सफल आयोजन के लिए जिलाध्यक्ष गीता सक्सेना ने आईटी सेल संयोजक पूजा शर्मा का आभार व्यक्त किया।

BJP Candidate List 2024: बांसुरी स्वराज के लिए जीत की राह कितनी आसान ?

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments