Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeDelhi NCRबुराड़ी इलाके में कई लोगों पर तेंदुए ने किया हमला, इलाके में...

बुराड़ी इलाके में कई लोगों पर तेंदुए ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल.

असल न्यूज़: बुराड़ी इलाके के जगतपुर गांव में तेंदुआ घुस गया, जिसके बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, तेंदुए ने कई लोगों पर हमला भी किया और वो घायल हो गए।

इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा और घटना के बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दी गई। दिल्ली में पहली बार ऐसा हुआ है कि तेंदुए ने लोगों पर हमला किया है।

आपको बता दें कि आज सुबह 5:14 बजे वजीराबाद में आदर्श नगर गली नंबर 3 के पास जगतपुर गांव में तेंदुआ घर में घुस गया है। जिसकी सूचना पुलिस को मिली। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और वन अधिकारियों को सूचित किया गया। तेंदुए ने 3 लोगों पर हमला किया।

पुलिस ने बताया कि महेंदर, आकाश और रामपाल पर हमला किया गया। ये सभी जगतपुर गांव के रहने वाले हैं। फिलहाल, मौके पर वन विभाग की टीम के 7 लोग और स्थानीय पुलिस के साथ अग्निशमन विभाग की टीम मौजूद है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments