Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeराजनीतिBJP सांसद निशिकांत दूबे और उनकी पत्नी पर फर्जीवाड़ा करने पर FIR...

BJP सांसद निशिकांत दूबे और उनकी पत्नी पर फर्जीवाड़ा करने पर FIR दर्ज.

असल न्यूज़: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच झारखंड से भारतीय जनता पार्टी के चर्चित सांसद निशिकांत दुबे पर धोखाधड़ी के मामले में FIR हो गई है। निशिकांत पर दस्तावेजों का दुरुपयोग करके नीलामी के माध्यम से एक मेडिकल कालेज हड़पने का आरोप लगा है।

आपको बता दें कि देवघर में धोखाधड़ी से मेडिकल कॉलेज को हड़पने के आरोप में भाजपा के गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे और उनकी पत्नी अनामिका गौतम सहित 9 लोगों के खिलाफ परित्राण मेडिकल कॉलेज और अस्पताल को साजिश के तहत हड़पने और धोखाधड़ी सहित धारा 406, 409, 420, 467, 468, 471, 120बी, 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

देवघर में जसीडीह थाना प्रभारी रवि ठाकुर ने पुस्टि कि है कि शिव दत्त शर्मा नामक व्यक्ति ने भाजपा सांसद और उनकी पत्नी समेत अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी। इसके आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। भाजपा सांसद, उनकी पत्नी सहित कुल 9 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments