Saturday, July 27, 2024
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली में अंधाधुंध चली गोलियां, BJP नेता सहित कई घायल.

दिल्ली में अंधाधुंध चली गोलियां, BJP नेता सहित कई घायल.

असल न्यूज़: दिल्ली में बदमाशों को हौसले इस तरह बुलंद है कि आए दिन कहीं न कहीं गोलीबारी की घटना सुनने को मिलती रहती है हालाँकि दिल्ली पुलिस की मुस्तैदी के चलते देर सवेर बदमाश सलाखों के पीछे पहुँच ही जाते हैं लेकिन फिर भी बदमाशों के अंदर से कानून का डर समाप्त होता जा रहा है।

ताजा मामला तिलक नगर इलाके में सोमवार शाम बदमाशों ने एक कार शोरूम पर ताबड़तोड़ गोली चलाकर सनसनी फैला दी। गोलीबारी में शोरूम के शीशे टूटने से कई लोग घायल हो गए। एक पीड़ित ने दावा किया है कि उनके चेहरे पर गोली लगी है, हालांकि पुलिस ने गोली लगने की बात से इनकार किया है। पीड़ित की पहचान विकास त्यागी के रूप में हुई है। उनका जयपुर गोल्डन अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि दूसरे घायलों को दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में भेजा गया है।

गोलीबारी करने वाले बदमाशों ने एक पर्ची फेंकी है, जिसमें नवीन बाली और भाऊ गैंग और नीरज फरीदपुर का नाम लिखा है। रकम के बारे में खुलासा नहीं किया गया है। जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि बदमाशों ने शोरूम पर कई राउंड गोलीबारी की है। तीन लोग घायल हुए हैं, लेकिन सभी शीशा टूटने से घायल हुए हैं। सोमवार शाम करीब सात बजे पुलिस को तिलक नगर स्थित कार शोरूम फ्यूजन पर गोलीबारी होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को कई खोखे मिले। पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल विकास त्यागी अपने बेटे के लिए कार देखने शोरूम आए थे।

उन्होंने बताया कि बाइक सवार चार बदमाश शोरूम के पास आए। जिसमें से दो शोरूम के अंदर आकर कुछ देखा और फिर बाहर चले गए। उसके बाद बाहर से शोरूम पर गोलीबारी शुरु कर दी। इसमें उनके चेहरे पर एक गोली लगी। स्थानीय लोगों ने बताया कि बदमाशों ने शोरूम पर एक दर्जन से अधिक गोलीबारी की है। गोलीबारी में कार शोरूम मालिक बाल बाल बच गए। गोलीबारी होती ही वहां अफरा तफरी मच गई। गोलीबारी में दो अन्य लोग भी घायल हो गए। मौके पर पहुंची क्राइम और फॉरेंसिक टीम ने छानबीन की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

Delhi Metro में 16 साल के लड़के का यौन शोषण, आरोपी को तस्वीर वायरल

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments