Sunday, June 16, 2024
Google search engine
HomeDelhi NCRदो सगे भाइयों ने बहन के साथ किया ब्लात्कार, किशोरी हुई गर्भवती.

दो सगे भाइयों ने बहन के साथ किया ब्लात्कार, किशोरी हुई गर्भवती.

असल न्यूज़: गाजियाबाद के टीला मोड़ थाना क्षेत्र में भाई बहन के रिश्ते को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। दो भाइयों ने किशोरी से दरिंदगी की। वह गर्भवती हो गई। मां ने इस जघन्य अपराध पर बेटों से मोह त्याग पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

मालूम हो टीला मोड़ थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में महिला, तीन बेटों और एक बेटी के साथ रहती है। उनके पति का पूर्व में निधन हो चुका है। शनिवार को महिला ने टीला मोड़ थाने पहुंचकर अपने बेटों के खिलाफ शिकायत की।

मासूम बच्ची के साथ अश्लील हरकत करते दरिंदे की वीडियो हुई वायरल, देखिए वीडियो

बता दें शिकायत में उन्होंने बताया कि उनकी 14 वर्षीय बेटी क्षेत्र के ही एक स्कूल में आठवीं कक्षा की छात्रा है। उसके पेट में दर्द हुआ। वह अस्पताल लेकर गईं। जहां डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने के लिए कहा। अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट चौकाने वाली आई।

पुलिस के मुताबिक, किशोरी 22 सप्ताह की गर्भवती निकली। यह सुनकर महिला दंग रह गई। उन्होंने बेटी से इसकी जानकारी की तो पैरों तले जमीन खिसक गई। बेटी ने बताया कि उसके दोनों बड़े भाइयों ने उसके साथ यह दरिंदगी की है। पिछले वर्ष से दोनों मां के बाहर जाने पर मौका देखकर ऐसा कर रहे थे।

सहायक पुलिस आयुक्त शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments