Sunday, October 27, 2024
Google search engine
HomeDelhi NCRनेहरू युवा केंद्र "अलीपुर" द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का...

नेहरू युवा केंद्र “अलीपुर” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया.

असल न्यूज़: नेहरू युवा केंद्र , जिला उत्तरी, अलीपुर, दिल्ली ने आज दिनांक 21 जून, 2022 को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर लोगो के बीच योग को लोकप्रिय बनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया | जिसमे मुख्य तौर पर योग अभ्यास के कार्यक्रम, चित्रकला प्रतियोगिता, प्रशनोत्तरी प्रतियोगिता, आदि शामिल थे | इन आयोजित विभिन्न गतिविधियों में लगभग 500 से अधिक युवा/युवती प्रतिभागियों ने भाग लिया |

नेहरू युवा केंद्र "अलीपुर" द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया.
नेहरू युवा केंद्र “अलीपुर” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया.

बता दें कि योगा के कार्यक्रम स्वयं और समाज के लिए योग विषय के साथ जिला उत्तरी दिल्ली के तीनो ब्लाक नरेला, अलीपुर और मॉडल में आयोजित किये गए | कार्यक्रम में मुख्य कार्यक्रम अलीपुर के बड़ा शिव मंदिर पार्क में आयोजित किया गया | अतिथि की रूप में श्री योगेश राणा, पार्षद, अलीपुर मौजूद रहे | मोडल टाउन के ब्लाक स्तरीय कार्यक्रम में रामलीला पार्क, लाल बाग़ में आयोजित किया गया जिसमे श्री हरिशंकर रावत, पूर्व निगम प्रत्याशी (भारतीय जनता पार्टी एवं श्री अनिल यादव, समाज सेवी मुख्य अतिथि एवं विशिष्ठ अतिथि में कार्यक्रम में मौजूद रहे | नेहरू युवा केंद्र, जिला उत्तरी, दिल्ली द्वारा अलीपुर ब्लाक के बख्तावारपुर गाँव में कस्तूरबा गांधी मेमोरियल ट्रस्ट के सहयोग से योग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इसमें सुश्री साधना झा, सुश्री दीपिका, सुश्री सुमन, सुश्री वंदना ने कार्यक्रम का सफलतापूर्वक आयोजन किया | योगा के अन्य कार्यक्रम पुलिस कॉलोनी, होलम्बी कलाँ, नरेला, जहांगीरपुरी में आयोजित किए गए है |

नेहरू युवा केंद्र "अलीपुर" द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया.
नेहरू युवा केंद्र “अलीपुर” द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया.

वहीं इसके अलावा युवाओं और अन्य लोगों की भागीदारी के साथ वेबिनार/सेमिनार और ज्ञान प्रतियोगिताओं (क्विज़, निबंध और पेंटिंग) का आयोजन किया गया | अंतर्राष्ट्रीय योगा दिवस को भव्य रूप से मनाया गया | कार्यक्रम का मागदर्शन श्रीमति पूनम शर्मा, उपनिदेशक, नेहरू युवा केंद्र, जिला उत्तरी, दिल्ली, अलीपुर द्वारा किया गया | कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने में श्री हरि प्रकाश, लेखा एवं कार्यक्रम सहायक, नेहरू युवा केंद्र, उत्तरी दिल्ली, श्री नीरज शर्मा, अध्यक्ष , सुश्री पिंकी स्वयंसेवक, श्री राहुल, श्री साहिल आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments