Saturday, April 19, 2025
Google search engine
HomeDelhi NCRदिल्ली पुलिस हिरासत से भागते हुए सिर पर लगी चोट, आरोपी की...

दिल्ली पुलिस हिरासत से भागते हुए सिर पर लगी चोट, आरोपी की मौत.

असल न्यूज़: दिल्ली के मायापुरी में 26 नवंबर को एक भयानक घटना घटी। अंशुमन तनेजा ने अपने माता-पिता और चाचा पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। पुलिस को सूचना मिलते ही PS मायापुरी की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अंशुमन को हिरासत में ले लिया। जहां उसने भागने की कोशिश की।

यह भी देखें:-

अंशुमन की हुई मौत
भागने के दौरान उसने पुलिसकर्मियों को धक्का दिया और दीवार फांदने की कोशिश की। इस कोशिश में वह नीचे गिर गया और उसके सिर में गंभीर चोट लग गई। पुलिस ने उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। लेकिन दो दिन बाद, 28 नवंबर 2024 को, इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया है। परिवार वालों ने पुलिस को बताया कि अंशुमन ने ही उन पर हमला किया है। अंशुमन के इस बर्ताव के पीछे क्या कारण था, यह अभी साफ नहीं है। पुलिस इस बारे में जानकारी जुटा रही है।

पुलिस कर रही मामले की जांच
पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर गौर कर रही है। घटनास्थल से सबूत इकट्ठे किए गए हैं। पुलिस ने बताया कि मामले से जुड़ी सभी जरूरी प्रक्रियाओं का पालन किया जा रहा है और परिवार को नियमित रूप से जांच की जानकारी दी जा रही है। अंशुमन के अचानक हिंसक हो जाने के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। क्या वह किसी मानसिक तनाव से गुजर रहा था? या फिर कोई और वजह थी? इन सभी सवालों के जवाब पुलिस की जांच से ही मिल पाएंगे। फिलहाल, पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments