Monday, January 19, 2026
Google search engine
Homecrime newsशाहदरा में प्रॉपर्टी डीलर पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, हालत गंभीर.

शाहदरा में प्रॉपर्टी डीलर पर अज्ञात हमलावरों ने की फायरिंग, हालत गंभीर.

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के शाहदरा इलाके में बृहस्पतिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर को गोली मार दी। पीड़ित की पहचान 51 साल के योगेंद्र राठौर के रूप में हुई है। उनको तीन गोली लगी है। घटना के समय वह अपने कर्मचारी के साथ बाइक से घर आ रहे थे।

जिला पुलिस उपायुक्त प्रशांत गौतम ने बताया कि रात करीब 9.30 बजे महिला ने फोन कर बताया कि उनके पति को किसी ने गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक परिवार वाले घायल योगेंद्र राठौर को पास के अस्पताल में लेकर जा चुके थे। जांच में पता चला कि योगेंद्र को तीन गोली लगी है, उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

पुलिस ने जांच के बाद बताया कि प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करने वाले योगेंद्र घटना के समय बाइक से घर आ रहे थे, तभी घर से कुछ दूरी पर पीछे से बाइक सवार कुछ बदमाश आए और उनपर गोली चला दी। शुरुआती जांच के बाद पुलिस को आशंका है कि आपसी रंजिश में उनपर गोली चलाई गई है, पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।.

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments