Sunday, May 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsरोहिणी सेक्टर-2 में फ्लैट का ताला तोड़कर 10 मिनट के अंदर लाखों...

रोहिणी सेक्टर-2 में फ्लैट का ताला तोड़कर 10 मिनट के अंदर लाखों की चोरी, CCTV में दिखे तीन नकाबपोश बदमाश

असल न्यूज़: दिल्ली के एकघर में बदमाशों ने धावा बोल दिया। बदमाशों ने रोहिणी सेक्टर-2 में एक फ्लैट का लॉक तोड़कर 10 मिनट में लाखों की जूलरी, कैश व अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया। जब परिवार वापस घर पहुंचा तो घर का नजारा देखकर उनके होश उड़ गए। घटना की जानकारी मिलने पर साउथ रोहिणी थाने की पुलिस ने केस दर्ज किया। वहीं पुलिस सीसीटीवी कैमरों की मदद से आरोपियों का पता लगा रही है।

पीड़ित के मुताबिक, रविंद्र कुमार गौतम अपनी पत्नी दुर्गेश और दो बच्चों के साथ दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-2 स्थित पॉकेट 6 में एक मकान के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। सोमवार की सुबह उनकी पत्नी स्कूल के लिए चली गई। जबकि वह दोनों बच्चों को स्कूल छोड़ने के लिए निकले थे।

बदमाशों ने लॉकर से उड़ाए कैश और कीमती चीजें

कुछ ही देर बाद घर पहुंचने पर देखा कि उनके फ्लैट के मुख्य दरवाजे की कुंडी टूटी हुई है। अंदर जाकर देखा तो अलमारी का सारा सामान फैला था। लॉकर में रखे कैश, जूलरी और घड़ियां गायब थीं।

एक ही बाइक पर दिखे तीन नकाबपोश बदमाश

जांच में पता चला है कि पास में लगे सीसीटीवी फुटेज में एक ही बाइक पर तीन नकाबपोश बदमाश दिखाई दिए हैं। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि तीन लाख की जूलरी, तीन महंगी घड़ियां समेत एक लाख 56 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments