Friday, May 8, 2026
Google search engine
Homecrime newsइटावा: Hotel Raj Palace पर पुलिस की दबिश, सेक्स रैकेट का खुलासा-...

इटावा: Hotel Raj Palace पर पुलिस की दबिश, सेक्स रैकेट का खुलासा- देखें VIDEO

इटावा। उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नामी होटल में चल रहे देह व्यापार के अड्डे का खुलासा किया है। पुलिस ने होटल राज पैलेस में दबिश देकर मौके से दो कॉल गर्ल और छह ग्राहकों को गिरफ्तार किया है, जबकि होटल मालिक फरार बताया जा रहा है।

पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अंकुर शर्मा, निपेंद्र, साहिल, अनुज यादव, राहुल और दीपेंद्र शामिल हैं। वहीं होटल का मालिक कश्मीर सिंह मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।

छापेमारी के दौरान एक युवक होटल की छत से कूद गया, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री, कंडोम, बियर, शराब और शक्तिवर्धक गोलियां बरामद की हैं।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस को लंबे समय से होटल में अवैध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। शिकायतों के आधार पर की गई इस कार्रवाई में पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार होटल मालिक की तलाश में दबिश दी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments