पश्चिमी सिंहभूम। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर लोगों को गुमराह करने वाले 57 वर्षीय तांत्रिक को नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी ने झाड़-फूंक के बहाने एक महिला और उसके बेटे को कमरे से बाहर भेज दिया। इसके बाद उसने नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
मामले की गंभीरता, को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी पूर्व में भी दुष्कर्म के मामले में आरोपित रह चुका है।
पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह के अंधविश्वास या तंत्र-मंत्र के झांसे में न आएं और ऐसी गतिविधियों की सूचना तुरंत पुलिस


