Tuesday, April 21, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRअखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ।

अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ।

पूर्वी दिल्ली।भगवान श्री परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर स्वामी कृष्णानंद आर्य बालाश्रय चेरिटेबल ट्रस्ट एवं ब्राह्मण समाज ने हिन्दी अकादमी दिल्ली सरकार के सहयोग से एक अखिल भारतीय कवि सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन जगदीश टावर,नयू उस्मानपुर में किया गया।

कार्यक्रम में स्थायी समिति अध्यक्षा श्रीमती सत्या शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज की। इस अवसर पर देश के सुप्रसिद्ध कवि शैल भदावरी (दिल्ली), डॉ राधे श्याम मिश्रा (कानपुर), दीपक गुप्ता ( फरीदाबाद) , डॉ अशोक मधुप (नोएडा), डॉ अनिल वाजपेई ( हापुड़), प्रशांत उपाध्याय (शिकोहाबाद), कवयित्री संध्या त्रिपाठी (लखनऊ), प्रीति अग्रवाल (मुज्जफर नगर), युवा कवि दीपक ‘दीप’ (गाजियाबाद) और अनुराग शर्मा (भिण्ड) ने शानदार काव्य पाठ कर के श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

इस अवसर पर क्षेत्रीय पूर्व विधायक श्री दत्त शर्मा, राष्ट्रीय सवर्ण परिषद अध्यक्ष ठा. सुरेन्द्र तोमर, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी घोण्डा अध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला, आरडब्लूए उस्मानपुर अध्यक्ष रमेश चंद पाण्डेय, मण्डल अध्यक्ष शांतनु मिश्रा, सुन्दर शास्त्री ( ट्रस्टी: स्वामी कृष्णानंद ट्रस्ट), मंडल महामंत्री भाजपा दिवाकर पाण्डेय सहित अन्य अनेकों गणमान्य लोगों की गरिमामई उपस्थिति ने आयोजन को भव्य और दिव्य बना दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments