Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली में पुलिसकर्मी को कार ने मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा,...

दिल्ली में पुलिसकर्मी को कार ने मारी टक्कर, 100 मीटर तक घसीटा, आरोपी फरार

असल न्यूज़: पूर्वी दिल्ली में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिसकर्मी को एक कार चालक ने टक्कर मार दी और करीब 100 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। घटना जीटीबी अस्पताल की रेड लाइट पर हुई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।


रेड लाइट जंप करने पर रोकने की कोशिश

जानकारी के मुताबिक, एएसआई विकास कुमार अपने साथी पुलिसकर्मी गौरव के साथ जीटीबी अस्पताल रेड लाइट पर ड्यूटी कर रहे थे। इसी दौरान एक आई-10 कार चालक ने रेड लाइट जंप कर दी। पहले पुलिसकर्मी गौरव ने चालक को रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने अनदेखा कर दिया। इसके बाद एएसआई विकास ने उसे रोकने की कोशिश की।


बोनट पर गिरने के बाद 100 मीटर तक घसीटा

आरोप है कि चालक ने एएसआई को टक्कर मार दी, जिससे वह कार के बोनट पर गिर गए। इसके बाद भी आरोपी ने गाड़ी नहीं रोकी और तेज रफ्तार में आगे बढ़ गया। अपनी जान बचाने के लिए एएसआई ने वाइपर पकड़ लिया, लेकिन करीब 100 मीटर तक घसीटे जाने के बाद वह नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।


अस्पताल में भर्ती, आरोपी फरार

घायल एएसआई को तुरंत गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घटना के बाद आरोपी मानसरोवर पार्क की ओर फरार हो गया।


केस दर्ज, CCTV से तलाश जारी

पीड़ित की शिकायत पर GTB एन्क्लेव थाना पुलिस ने सरकारी कर्मचारी को चोट पहुंचाने और जान को खतरे में डालने समेत कई धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और आरोपी की पहचान करने की कोशिश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments