Tuesday, April 28, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली-NCR में ड्रग्स सप्लाई से पहले बड़ा एक्शन: 5 करोड़ की हेरोइन...

दिल्ली-NCR में ड्रग्स सप्लाई से पहले बड़ा एक्शन: 5 करोड़ की हेरोइन के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

बरेली से लाई गई थी हेरोइन, क्राइम ब्रांच ने गाजीपुर में दबोचा, मुख्य सप्लायर भी गिरफ्तार

असल न्यूज़: दिल्ली-एनसीआर में हेरोइन सप्लाई करने की बड़ी साजिश का क्राइम ब्रांच ने भंडाफोड़ करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 5 करोड़ रुपये कीमत की 456 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है।

गिरफ्तार आरोपितों, की पहचान बरेली निवासी सोइब खान (मुख्य सप्लायर) और जावेद हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपी बरेली से हेरोइन लाकर दिल्ली समेत एनसीआर के विभिन्न इलाकों में सप्लाई करने की तैयारी में थे।

गुप्त सूचना पर कार्रवाई

पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि 10 अप्रैल को मिली गुप्त सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच की टीम ने दिल्ली के गाजीपुर इलाके में छापेमारी की। इस दौरान जावेद हुसैन को गिरफ्तार किया गया, जिसके पास से 456 ग्राम उच्च गुणवत्ता की हेरोइन बरामद हुई।

पूछताछ में खुला नेटवर्क

पूछताछ के दौरान जावेद ने खुलासा किया कि बरामद हेरोइन उसने बरेली के सोइब खान से खरीदी थी। इसके बाद पुलिस ने जावेद को रिमांड पर लेकर 22 अप्रैल को बरेली में छापेमारी की।

मुख्य सप्लायर भी गिरफ्तार

जावेद की निशानदेही पर पुलिस ने बरेली में दबिश देकर मुख्य सप्लायर सोइब खान को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

आगे की जांच जारी

पुलिस अब दोनों आरोपियों से पूछताछ कर ड्रग्स सप्लाई चेन से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। साथ ही, गिरोह के नेटवर्क को पूरी तरह ध्वस्त करने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments