वज़ीराबाद लिंक रोड पर देर रात दुर्घटना, BJRM अस्पताल में दोनों को मृत घोषित किया गया
अजय शर्मा: राजधानी दिल्ली के मजलिस पार्क मेट्रो स्टेशन के पास वज़ीराबाद जाने वाली लूप रोड पर रविवार रात एक भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। यह दुर्घटना रात करीब 9:00 बजे उस समय हुई, जब एक सफेद रंग की मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई।
पुलिस थाना भलस्वा डेयरी की टीम, को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भेजा गया। घटनास्थल पर नाले के पास एक मोटरसाइकिल (DL8SDG2517) लावारिस हालत में पाई गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि दुर्घटना में घायल दो व्यक्तियों को वहां मौजूद लोगों ने तुरंत बाबू जगजीवन राम (BJRM) अस्पताल पहुंचाया था।
हालांकि, अस्पताल में डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है:
- सफ अली (20 वर्ष), पुत्र इदरीश, निवासी संगम विहार, बुराड़ी, दिल्ली
- शाहिद, पुत्र मोहम्मद अख्तर, निवासी E-1789, JJ कॉलोनी, बवाना, दिल्ली
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए BJRM अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया गया है।
पुलिस के अनुसार, मौके से मिले साक्ष्यों और डीडी एंट्री के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 281 और 106(1) के तहत मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल घटना का कोई चश्मदीद गवाह सामने नहीं आया है, जिससे हादसे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।
मामले की विस्तृत जांच अब MACT सेल, बाहरी उत्तरी जिला को सौंप दी गई है, जो दुर्घटना के कारणों की गहन पड़ताल करेगी।
पुलिस आसपास, लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संभावित गवाहों की तलाश जारी है, ताकि इस दर्दनाक हादसे की सच्चाई सामने लाई जा सके।

