असल न्यूज़। भलस्वा-बुराड़ी इलाके में दिल्ली पुलिस ने एक बड़ा संयुक्त तलाशी और छानबीन अभियान चलाया। आउटर-नॉर्थ और नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की इस समन्वित कार्रवाई में करीब 300 पुलिसकर्मी शामिल रहे, जिन्होंने संवेदनशील क्षेत्रों में सघन सर्च ऑपरेशन को अंजाम दिया।
यह अभियान उत्तरी रेंज के ज्वाइंट कमिश्नर विजय सिंह के नेतृत्व में चलाया गया। इसके साथ ही जिला उपायुक्त आउटर-नॉर्थ हरेश्वर स्वामी और जिला उपायुक्त नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट राजा बनिथा के मार्गदर्शन में पुलिस टीमों ने इलाके में व्यापक तलाशी अभियान चलाया।
कहां-कहां चला अभियान?
मुकुंदपुर, भलस्वा डेयरी और पश्चिम कमल विहार (बुराड़ी) जैसे अपराध-प्रवण और संवेदनशील इलाकों में एक साथ कार्रवाई की गई। पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर संभावित भागने के रास्तों को भी ब्लॉक किया।
कैसे चला ऑपरेशन?
20 टीमें घर-घर तलाशी और सत्यापन में लगीं
12 टीमें चेकिंग पॉइंट्स पर तैनात रहीं
11 टीमें लगातार गश्त और निगरानी करती रहीं
अभियान शाम 7:30 बजे शुरू होकर रात 11 बजे तक चला
क्या-क्या बरामद हुआ?
हथियार अधिनियम: 10 मामले दर्ज
3 अवैध हथियार बरामद
7 अवैध चाकू जब्त
आबकारी अधिनियम:
650 क्वार्टर अवैध शराब जब्त
3 मामले दर्ज, 5 मामलों में धारा 40 के तहत कार्रवाई
अन्य कार्रवाई:
208 संदिग्धों की पहचान/वेरिफिकेशन
39 दोपहिया वाहन जब्त
BNSS की धारा 126/170 के तहत 10 कार्रवाई
दिल्ली पुलिस अधिनियम की धारा 65 के तहत 90 कार्रवाई
धारा 66 के तहत 20 कार्रवाई
दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस तरह के एरिया डॉमिनेशन अभियान से अपराधियों में खौफ पैदा होता है और संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती है। पुलिस ने जनता से सहयोग की अपील भी की है, ताकि इलाके में शांति और कानून व्यवस्था बनी रहे।

