Monday, May 4, 2026
Google search engine
Homecrime newsमंगोलपुरी से 4.4 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

मंगोलपुरी से 4.4 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार

प्रदीप सिंह उज्जैन। मंगोलपुरी इलाके में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से स्मैक और नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, दिल्ली पुलिस की टीम, जिसमें HC राम स्वरूप, HC मनजीत और कॉन्स्टेबल अनुप शामिल थे, इलाके में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान डी-ब्लॉक स्थित जिम वाला पार्क के पास एक संदिग्ध व्यक्ति सफेद पॉलिथीन बैग लेकर जाता दिखाई दिया।

पुलिस को देखते ही वह व्यक्ति अचानक मुड़ा और भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे पकड़ लिया। पूछताछ में उसकी पहचान अमर उर्फ अमरू के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान उसके पास मौजूद पॉलिथीन बैग से स्मैक बरामद हुई। फील्ड टेस्टिंग किट से जांच में इसकी पुष्टि हुई। कुल 4.4 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके अलावा आरोपी के पास से 300 रूपये नकद भी मिले।

इस संबंध में NDPS Act की धारा 21(A) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बरामद माल को कानूनी प्रक्रिया के तहत जब्त कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचानअमर उर्फ अमरू मंगोलपुरी, दिल्ली के रूप में हुई है आरोपी पहले भी मामलों में शामिल

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि वह किस नेटवर्क से जुड़ा हुआ था और इलाके में नशे की सप्लाई कहां से होती थी।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments