Friday, May 15, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली के त्रिलोकपुरी में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट, महिला को बंधक...

दिल्ली के त्रिलोकपुरी में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट, महिला को बंधक बनाकर बदमाश फरार

असल न्यूज़: राजधानी दिल्ली के त्रिलोकपुरी इलाके में दिनदहाड़े सनसनीखेज लूट की वारदात सामने आई है। दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर महिला को बंधक बनाया, उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप चिपकाकर लाखों रुपये व गहने लूटकर फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

घटना मयूर विहार थाना क्षेत्र के त्रिलोकपुरी 35 ब्लॉक की है,। पीड़िता फिरोजा अपने परिवार के साथ यहां रहती हैं। उनके पति नोएडा में दर्जी की दुकान चलाते हैं। गुरुवार सुबह पति और दोनों बेटे काम पर चले गए थे, जबकि फिरोजा घर पर अकेली थीं।

सफाई के दौरान खुला था दरवाजा

पीड़िता के मुताबिक, सुबह करीब साढ़े दस बजे वह घर की सफाई कर रही थीं। सफाई के कारण घर का मुख्य दरवाजा खुला हुआ था। इसी दौरान दो नकाबपोश बदमाश घर में घुस आए।

महिला ने जब शोर मचाने की कोशिश की तो, एक बदमाश ने उसका मुंह दबा दिया और मारपीट शुरू कर दी। दूसरे बदमाश ने रस्सी से उसके हाथ-पैर बांध दिए और मुंह पर टेप लगा दिया। इसके बाद बदमाशों ने महिला को बेड पर डाल दिया और पूरे घर की तलाशी लेने लगे।

अलमारी से 8 लाख रुपये और गहने लूटे

बदमाश घर की अलमारी में रखे करीब 8 लाख रुपये नकद और सोने के गहने लेकर फरार हो गए। वारदात के बाद बदमाश घबराहट में घर से निकले, जिसे एक पड़ोसी ने देख लिया। शक होने पर पड़ोसी महिला के घर पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। महिला बंधी हुई हालत में मिली।

पड़ोसी ने तुरंत महिला, के हाथ-पैर खोले और परिजनों व पुलिस को सूचना दी। घायल हालत में फिरोजा को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया गया।

करीबी पर शक, CCTV खंगाल रही पुलिस

पीड़िता की शिकायत पर मयूर विहार थाना पुलिस ने लूट, बंधक बनाने समेत कई धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को आशंका है, कि इस वारदात में किसी करीबी व्यक्ति की भूमिका हो सकती है, क्योंकि बदमाशों को घर में नकदी और गहनों की जानकारी थी। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों की पहचान करने में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments