Monday, May 25, 2026
Google search engine
Homecrime newsचांदनी चौक के ऐतिहासिक मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु मूर्ति...

चांदनी चौक के ऐतिहासिक मंदिर से चोरी हुई शनिदेव की अष्टधातु मूर्ति बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

असल न्यूज़: दिल्ली पुलिस ने चांदनी चौक स्थित ऐतिहासिक श्री शिव नवग्रह मंदिर से चोरी हुई भगवान शनिदेव की प्राचीन अष्टधातु मूर्ति बरामद कर ली है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद मूर्ति की कीमत करीब 5 से 6 लाख रुपये बताई जा रही है, जिसे आरोपी ने महज 3,800 रुपये में बेच दिया था।

मंदिर से चोरी हुई थी प्राचीन मूर्ति

पुलिस के अनुसार, 12 मई को चांदनी चौक के कटरा लहसवान स्थित श्री शिव नवग्रह मंदिर से भगवान शनिदेव की अष्टधातु मूर्ति और पीतल की अन्य वस्तुएं चोरी हो गई थीं। मंदिर के पुजारी मुकेश शर्मा ने सुबह मंदिर पहुंचने पर चोरी की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली

जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज के आधार पर पुलिस ने 45 वर्षीय आरोपी दिलशाद उर्फ बंटा की पहचान की, जो यमुना बाजार इलाके का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को 14 मई को हनुमान मंदिर के पास से गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया, कि उसने चोरी की गई मूर्ति और अन्य सामान गीता कुमारी नाम की महिला को बेच दिया था, जो लाल किले के पास सर्वोदय मोहल्ला बगीची इलाके में कबाड़ का काम करती है।

महिला आरोपी भी गिरफ्तार, मूर्ति बरामद

पुलिस ने आरोपी के बताए ठिकाने पर छापा मारकर 15 मई को गीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से चोरी हुई शनिदेव की प्राचीन अष्टधातु मूर्ति भी बरामद कर ली गई।

पूछताछ में आरोपी दिलशाद ने कबूल किया, कि वह मंदिर की दीवार फांदकर अंदर घुसा था और चोरी के बाद मूर्ति को केवल 3,800 रुपये में बेच दिया। आरोपी ने बताया कि उसने चोरी से मिले पैसों को नशे की चीजों पर खर्च कर दिया।

मंदिर भक्त की सतर्कता से मिला बड़ा सुराग

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, मामले को सुलझाने में मंदिर के एक भक्त की सतर्कता ने अहम भूमिका निभाई। पुजारी को शक था कि मूर्ति अंगूरी बाग इलाके में बेची गई हो। इसके बाद एक भक्त ने आरोपी की तस्वीर लेकर इलाके में जानकारी जुटाई और पुलिस को महत्वपूर्ण सूचना दी।

सूचना के आधार, पर पुलिस ने एक दुकान पर छापा मारकर सफलतापूर्वक चोरी हुई मूर्ति बरामद कर ली।

पुलिस कर रही आगे की जांच

फिलहाल पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि चोरी की इस वारदात में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments