प्रदीप सिंह उज्जैन : बाहरी उत्तरी दिल्ली के बवाना इलाके में स्थित मुनक नहर में शुक्रवार सुबह एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 8:30 बजे कुछ लोग बवाना नहर से हरेवाली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनकी नजर नहर में तैरते हुए एक शव पर पड़ी। घटना की सूचना मिलते ही बवाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकलवाया गया।
पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर आसपास के क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है,। प्रारंभिक जांच में मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक शव करीब 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। मृतक की उम्र लगभग 35 से 40 वर्ष के बीच बताई जा रही है।
फिलहाल पुलिस शव, की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। साथ ही आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की भी जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है, कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा।

