Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
Homecrime newsदिल्ली में ‘वुड पॉलिश’ के नाम पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, बिहार...

दिल्ली में ‘वुड पॉलिश’ के नाम पर शराब तस्करी का भंडाफोड़, बिहार भेजी जा रही थीं हजारों बोतलें

अजय शर्मा: नई दिल्ली के अशोक विहार इलाके में पुलिस ने एक बड़े अंतरराज्यीय शराब तस्करी रैकेट का पर्दाफाश किया है। तस्कर बिहार जैसे ड्राई स्टेट में शराब पहुंचाने के लिए “वुड पॉलिश” के नाम पर बेहद चालाक और इनॉवेटिव तरीका इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 2968 क्वार्टर बोतल अवैध शराब बरामद की है।

पुलिस के अनुसार, 17 मई 2026 को VRL लॉजिस्टिक्स के फ्रेंचाइजी मालिक अक्षत साहनी को अमित नामक व्यक्ति ने मुजफ्फरपुर, बिहार भेजने के लिए “वुड पॉलिश” बताकर 33 कार्टन दिए थे। शक होने पर जब एक कार्टन खोला गया तो उसमें लकड़ी के बुरादे और वुड पाउडर से ढकी प्लास्टिक बाल्टियों के अंदर शराब की बोतलें छिपी मिलीं। इसके बाद आरोपी ने अपना मोबाइल फोन बंद कर लिया, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

PP WPIA और थाना अशोक विहार पुलिस ने सभी कार्टनों की जांच की, जिसमें “For Sale in U.T. Chandigarh Only” मार्क वाली कुल 2968 क्वार्टर बोतल शराब बरामद हुई। शराब को 198 प्लास्टिक बाल्टियों में छिपाकर कार्टनों के अंदर पैक किया गया था ताकि जांच एजेंसियों को धोखा दिया जा सके।

मामले में थाना अशोक विहार, में एफआईआर संख्या 183/26 के तहत दिल्ली आबकारी अधिनियम की धाराओं 33/38 में केस दर्ज किया गया है। जांच के दौरान संगठित अपराध से जुड़ी धारा 112 BNS भी जोड़ी गई है।

पुलिस टीम ने त्वरित छापेमारी करते हुए, आरोपी अमित को स्वरूप नगर स्थित उसके लकड़ी के गोदाम से गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, यही गोदाम अवैध शराब की खेपों की पैकिंग और छुपाने का केंद्र था। आरोपी मूल रूप से बिहार का रहने वाला है और दिल्ली के बादली इंडस्ट्रियल एरिया में रहता था।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने एयरटाइट पैकिंग मशीन, पैकिंग सामग्री, कार्टन, संभावित फर्जी GST इनवॉइस और E-Way Bills समेत कई सामान बरामद किए। इसके अलावा शराब की खेप ट्रांसपोर्टर कार्यालय तक पहुंचाने में इस्तेमाल किया गया TATA ACE वाहन भी जब्त कर लिया गया।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी औद्योगिक सामान की आड़ में शराब तस्करी का नेटवर्क चला रहा था। मामले में फर्जी GST नेटवर्क और पूरे सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों की पहचान के लिए जांच जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments