Tuesday, May 19, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRगाजियाबाद में रेप आरोपी हिंदू युवा वाहिनी नेता की जेल से रिहाई,...

गाजियाबाद में रेप आरोपी हिंदू युवा वाहिनी नेता की जेल से रिहाई, समर्थकों ने निकाला जुलूस- देखें VIDEO

अजय शर्मा: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में हिंदू युवा वाहिनी के नेता सुशील प्रजापति की जेल से रिहाई के बाद विवाद खड़ा हो गया। रिहाई के बाद उनके समर्थकों ने उन्हें कंधे पर बैठाकर स्वागत किया और जुलूस निकाला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, सुशील प्रजापति के खिलाफ एक एलएलबी छात्रा ने रेप का मामला दर्ज कराया था। छात्रा का आरोप है कि आरोपी ने उसे कोर्ट प्रैक्टिस के लिए एक वकील से मिलाने का झांसा दिया। आरोप के मुताबिक, वह छात्रा को एक फ्लैट पर ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया।

इस मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की थी। वहीं अब जेल से रिहाई के बाद समर्थकों द्वारा किए गए स्वागत और जुलूस को लेकर राजनीतिक और सामाजिक बहस तेज हो गई है। सोशल मीडिया पर लोग सवाल उठा रहे हैं कि गंभीर आरोपों का सामना कर रहे व्यक्ति का इस तरह सार्वजनिक सम्मान क्यों किया गया।

फिलहाल मामले की जांच और कानूनी प्रक्रिया जारी है। पुलिस और प्रशासन की ओर से वायरल वीडियो और जुलूस को लेकर भी नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments