Monday, May 25, 2026
Google search engine
Homecrime newsहरदोई में BTech इंजीनियर गिरफ्तार, टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचकर कमाए ₹2.5...

हरदोई में BTech इंजीनियर गिरफ्तार, टेलीग्राम पर अश्लील वीडियो बेचकर कमाए ₹2.5 करोड़

असल न्यूज़: उत्तर प्रदेश के हरदोई में साइबर पुलिस ने अश्लील वीडियो बेचने के आरोप में बीटेक इंजीनियर विकास सिंह को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह फ्री वेबसाइट्स से अश्लील वीडियो डाउनलोड कर उन्हें अपने टेलीग्राम चैनलों पर अपलोड करता था और फिर पैसे लेकर बेचता था।

पुलिस के मुताबिक, विकास सिंह कथित तौर पर ₹350 में वीडियो बेचता था। जांच में सामने आया है कि उसके ग्राहक मुख्य रूप से कक्षा 8 से 12 तक के नाबालिग छात्र-छात्राएं थे। मामले के सामने आने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

इस पूरे मामले का खुलासा एक AI जनरेटेड वीडियो की शिकायत के बाद हुआ,। साइबर पुलिस ने डिजिटल जांच और तकनीकी ट्रैकिंग के जरिए आरोपी तक पहुंच बनाई। पूछताछ के दौरान पुलिस को आरोपी के बैंक खातों की जानकारी मिली, जिसमें करीब ₹2.5 करोड़ का लेनदेन पाया गया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस का मानना है, कि यह रकम अश्लील वीडियो बेचकर कमाई गई थी। फिलहाल पुलिस आरोपी के टेलीग्राम चैनलों, उसके नेटवर्क और इस धंधे से जुड़े अन्य लोगों की भी जांच कर रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। वहीं, नाबालिगों तक अश्लील सामग्री पहुंचने को लेकर अभिभावकों और प्रशासन ने चिंता जताई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments