Thursday, May 21, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCR‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर करोड़ों...

‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का X अकाउंट भारत में ब्लॉक, इंस्टाग्राम पर करोड़ों फॉलोअर्स

असल न्यूज़: सोशल मीडिया पर तेजी से लोकप्रिय हुई व्यंग्यात्मक राजनीतिक पहल ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ (CJP) का X अकाउंट भारत में ब्लॉक कर दिया गया है। कुछ ही दिनों में इस संगठन ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा बटोरी थी और लाखों युवाओं के बीच अपनी अलग पहचान बना ली थी।

हालांकि, Instagram पर इस अकाउंट की लोकप्रियता लगातार बढ़ती रही। रिपोर्ट्स के मुताबिक, CJP के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 13 मिलियन (1.3 करोड़) से ज्यादा फॉलोअर्स हो चुके हैं। फॉलोअर्स के मामले में इसने भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट को भी पीछे छोड़ दिया।

कॉकरोच जनता पार्टी, के संस्थापक अभिजीत दिपके ने सोशल मीडिया पर स्क्रीनशॉट साझा करते हुए अकाउंट ब्लॉक होने की जानकारी दी। उन्होंने तंज भरे अंदाज में लिखा, “जैसा कि उम्मीद थी, कॉकरोच जनता पार्टी का अकाउंट भारत में रोक दिया गया है।”

फिलहाल X पर @CJP_2029 हैंडल सर्च करने पर ‘Account Withheld’ का नोटिस दिखाई दे रहा है। नोटिस के अनुसार, यह कार्रवाई एक कानूनी मांग (Legal Demand) के तहत केवल भारत में लागू की गई है।

चार दिनों में बना सोशल मीडिया सेंसेशन

कॉकरोच जनता पार्टी की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च के महज चार दिनों के भीतर इसके फॉलोअर्स 13.5 मिलियन के पार पहुंच गए। वहीं BJP के आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर करीब 88 लाख फॉलोअर्स बताए जा रहे हैं।

क्या है पूरा विवाद?

दरअसल, कोर्ट की एक सुनवाई के दौरान CJI सूर्यकांत शर्मा की कथित टिप्पणी को सोशल मीडिया पर इस तरह पेश किया गया कि बेरोजगार युवाओं की तुलना ‘कॉकरोच’ और ‘समाज के परजीवी’ से की गई। इसी के विरोध में अभिजीत दिपके ने व्यंग्यात्मक अंदाज में CJP की शुरुआत की।

यह डिजिटल मंच खुद को बेरोजगार और निराश युवाओं की आवाज बताता है, लॉन्च होने के 24 घंटे के भीतर ही इस मंच को हजारों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन मिले और देखते ही देखते यह सोशल मीडिया पर बड़ा ट्रेंड बन गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments