Saturday, May 30, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCR1 जून से रद्द हो सकते हैं आपका LPG कनेक्शन!, सरकार लागू...

1 जून से रद्द हो सकते हैं आपका LPG कनेक्शन!, सरकार लागू करेगी नया नियम।

असल न्यूज़: घरेलू रसोई गैस (LPG) उपभोक्ताओं के लिए 1 जून 2026 से बड़े बदलाव लागू होने जा रहे हैं। सरकार ‘एक घर, एक कनेक्शन’ नीति को सख्ती से लागू करने की तैयारी में है। नए नियमों के तहत कई एलपीजी कनेक्शन रद्द या ब्लॉक किए जा सकते हैं। इसके साथ ही गैस उपभोक्ताओं के लिए e-KYC कराना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

सरकार का कहना है कि इस कदम का उद्देश्य गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकना, सब्सिडी के दुरुपयोग पर लगाम लगाना और जरूरतमंद परिवारों तक गैस सुविधा पहुंचाना है।

PNG कनेक्शन वालों पर पड़ेगा सबसे ज्यादा असर

नए नियमों के अनुसार जिन घरों में पहले से एलपीजी कनेक्शन मौजूद है और बाद में पीएनजी (PNG) यानी पाइप्ड नेचुरल गैस का कनेक्शन लग चुका है, उन्हें अपना एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना होगा।

सरकार का मानना है, कि पीएनजी उपलब्ध होने के बाद घरेलू उपयोग के लिए एलपीजी सिलेंडर की आवश्यकता समाप्त हो जाती है। ऐसे में 1 जून के बाद तेल कंपनियां उन उपभोक्ताओं के एलपीजी कनेक्शन बंद कर सकती हैं, जिनके घरों में पीएनजी चालू है और फिर भी गैस सिलेंडर कनेक्शन सक्रिय रखा गया है।

एक घर में कई गैस कनेक्शन पर होगी कार्रवाई

सरकार की ‘एक घर, एक कनेक्शन’ नीति के तहत उन परिवारों पर भी कार्रवाई की जाएगी जिनके एक ही पते या एक ही राशन कार्ड पर एक से अधिक एलपीजी कनेक्शन दर्ज हैं।

अक्सर देखा गया है, कि परिवार के अलग-अलग सदस्यों के नाम पर कई गैस कनेक्शन लिए जाते हैं। अब तेल विपणन कंपनियां अपने डेटाबेस के माध्यम से ऐसे मल्टीपल कनेक्शनों की पहचान कर रही हैं।

यदि किसी घर में एक से अधिक कनेक्शन पाए जाते हैं, तो केवल एक कनेक्शन को ही वैध रखा जाएगा, जबकि बाकी कनेक्शनों को सस्पेंड या स्थायी रूप से ब्लॉक किया जा सकता है।

e-KYC कराना हुआ अनिवार्य

सरकार ने सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए e-KYC प्रक्रिया पूरी करना भी अनिवार्य कर दिया है। जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना e-KYC नहीं कराया है, उन्हें जल्द से जल्द अपने गैस एजेंसी कार्यालय में जाकर यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

e-KYC के लिए आधार कार्ड और उपभोक्ता पुस्तिका, (गैस डायरी) की आवश्यकता होगी। यदि निर्धारित समय तक e-KYC पूरी नहीं की जाती है, तो गैस सिलेंडर की बुकिंग और आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।

उपभोक्ताओं को क्या करना चाहिए?

  • अपने गैस कनेक्शन की स्थिति की जांच करें।
  • यदि एक से अधिक कनेक्शन हैं तो आवश्यक कनेक्शन रखें और बाकी सरेंडर करें।
  • PNG कनेक्शन होने पर LPG कनेक्शन संबंधी नियमों की जानकारी लें।
  • जल्द से जल्द e-KYC प्रक्रिया पूरी करें।
  • किसी भी जानकारी के लिए अपनी गैस एजेंसी से संपर्क करें।

सरकार और तेल कंपनियों ने उपभोक्ताओं से अपील की है, कि वे समय रहते नियमों का पालन करें, ताकि भविष्य में गैस सेवा से जुड़ी किसी भी परेशानी का सामना न करना पड़े।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments