Friday, June 5, 2026
Google search engine
Homecrime newsआदर्श नगर ब्लाइंड फायरिंग केस का खुलासा, मुमताज गैंग के दो सदस्य...

आदर्श नगर ब्लाइंड फायरिंग केस का खुलासा, मुमताज गैंग के दो सदस्य और एक नाबालिग गिरफ्तार.

अजय शर्मा: उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस ने आदर्श नगर इलाके में हुई सनसनीखेज ब्लाइंड फायरिंग की वारदात का खुलासा करते हुए मुमताज गैंग के दो सदस्यों और एक नाबालिग (सीसीएल) को पकड़ लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक बेरेटा पिस्टल, एक देसी कट्टा और सात जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमर (26) निवासी लाल बाग, आजादपुर और सितेश झा (23) निवासी लाल बाग, आजादपुर के रूप में हुई है। मामले में एक किशोर को भी हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह फायरिंग मुमताज गैंग और हाशिम बाबा गैंग के बीच चल रही पुरानी रंजिश का नतीजा थी। आरोपियों ने क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने और पुराने विवाद का बदला लेने के लिए वारदात को अंजाम दिया था।

साहिब उर्फ सलमानी पर की गई थी फायरिंग

पुलिस जांच में सामने आया कि 1 जून 2026 की रात लाल बाग, आजादपुर में तीन युवकों ने साहिब उर्फ सलमानी पर फायरिंग की थी। पीड़ित को हाशिम बाबा गैंग से जुड़ा माना जाता है। शिकायत के आधार पर आदर्श नगर थाने में एफआईआर संख्या 278/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद रची गई साजिश

जांच में पता चला कि रोहिणी कोर्ट में पेशी के दौरान मुमताज अंसारी उर्फ साहिल, लोकेश मिश्रा, सितेश झा और साहिब उर्फ सलमानी के बीच विवाद हुआ था। इसी विवाद के बाद बदला लेने की योजना बनाई गई।

पुलिस के मुताबिक, सितेश झा ने वारदात से पहले हमलावरों को इलाके में ले जाकर लक्ष्य की पहचान कराई थी। इसके बाद रमजान, सनी और एक नाबालिग ने मिलकर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।

तकनीकी निगरानी और सीसीटीवी से मिली सफलता

मामले की जांच के लिए थाना आदर्श नगर की कई टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने तकनीकी निगरानी, सीसीटीवी फुटेज, फेस रिकग्निशन सिस्टम (एफआरएस) और मानवीय खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपियों की पहचान की।

आरोपियों की तलाश में दिल्ली, के अलावा उत्तराखंड के हरिद्वार और देहरादून समेत कई स्थानों पर छापेमारी की गई। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस टीम ने आरोपियों को दबोच लिया।

पहले भी कई मामलों में शामिल रहे आरोपी

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी शातिर और आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ पहले भी सशस्त्र लूट, जबरन वसूली, हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर अपराधों के मामले दर्ज हैं।

पुलिस अब गैंगवार, से जुड़े अन्य आरोपियों की भूमिका की जांच कर रही है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments