Tuesday, June 9, 2026
Google search engine
Homecrime newsCBI ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को रिश्वत लेते रंगे...

CBI ने दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया

असल न्यूज़: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। सीबीआई ने उन्हें कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा।

जानकारी के अनुसार, इंस्पेक्टर प्रदीप सिंह को सोमवार शाम दिल्ली के लाल किला क्षेत्र के पास से गिरफ्तार किया गया। वह वर्ष 2009 बैच के अधिकारी हैं और पिछले करीब पांच वर्षों से दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच में तैनात थे।

सूत्रों के मुताबिक, सीबीआई को इंस्पेक्टर के खिलाफ रिश्वत मांगने और लेने की शिकायत मिली थी। शिकायत की जांच के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और कार्रवाई करते हुए आरोपी इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम ने मामले से जुड़े दस्तावेज, और अन्य साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपी अधिकारी से पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रिश्वतखोरी के इस मामले में कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल है या नहीं।

सीबीआई की इस कार्रवाई, के बाद दिल्ली पुलिस महकमे में भी हलचल मच गई है। फिलहाल एजेंसी मामले की विस्तृत जांच कर रही है और आने वाले दिनों में इस मामले में और खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

सीबीआई ने भ्रष्टाचार, के खिलाफ अपनी कार्रवाई जारी रखने की बात कही है। वहीं, मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments