असल न्यूज़। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के दयालपुर थाना पुलिस ने गश्त के दौरान बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक अवैध हथियार और घटना में इस्तेमाल की जा रही हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल भी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 26 जुलाई को शाम करीब 4:50 बजे हेड कांस्टेबल नकुल अपनी टीम के साथ सी-2, गली नंबर-2, चांद बाग इलाके में नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान पुलिस ने एक संदिग्ध युवक को काली रंग की हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल पर भागने की कोशिश करते देखा।
पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए युवक को रोक लिया। पूछताछ में उसकी पहचान सुहैल (23 वर्ष) पुत्र मोहम्मद इरफान, निवासी गली नंबर-2, चांद बाग, दिल्ली के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध सेमी-ऑटोमैटिक पिस्टल, जिसकी चैंबर खाली थी और साथ में मैगजीन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी की मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली।
इस संबंध में एफआईआर संख्या 352/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने अवैध हथियार रखने की बात स्वीकार की और हथियार के स्रोत के बारे में पुलिस को जानकारी दी।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी को यह हथियार कहां से मिला और क्या उसका संबंध किसी अन्य आपराधिक गतिविधि से भी है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।