असल न्यूज़। गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर श्री हनुमान मंदिर (रजि.), ई-3, गली नंबर-6, ब्रह्मपुरी, दिल्ली में 29 जुलाई को भव्य श्री गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंदिर समिति द्वारा तैयारियां जोरों पर हैं और पूरे मंदिर परिसर को आकर्षक दूधिया रोशनी से सजाया जा रहा है।
मंदिर समिति के प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि 29 जुलाई, बुधवार को प्रातः 8:30 बजे से श्री बालाजी महाराज की कृपा से परमपूज्य गुरुदेव ब्रह्मलीन पंडित रामगोपाल शर्मा महाराज (अलवर वाले), पंडित ताराचंद महाराज (पालम वाले) तथा पंडित मुरारीलाल सारस्वत जी गुरु महाराज (रबड़ी वाले) का श्रद्धालुओं द्वारा विधि-विधान से जलाभिषेक किया जाएगा।
इसके साथ ही मंदिर के परमपूज्य महंत ब्रह्मलीन सतीश भाई जी को आसन पर विराजमान कर गुरु परंपरा का निर्वहन किया जाएगा। कार्यक्रम में गुरु महाराज का पूजन, संगीतमय गुरुमंत्र जाप, प्रसाद वितरण तथा विशाल भंडारे का भी आयोजन होगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
समिति के अनुसार आयोजन को सफल बनाने के लिए लोमेश त्यागी, उमाकांत, पंकज गुप्ता, सत्यनारायण बंसल, यशपाल, परशुराम रावत, हेमंत अवस्थी (चिंटू), हिमांशु सेन, जितेंद्र उपाध्याय, पदम भार्गव (मामा), मोहित गुप्ता और तुषार राजपूत सहित सभी सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।
मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं से गुरु पूर्णिमा महोत्सव में शामिल होकर गुरुजनों का आशीर्वाद प्राप्त करने और प्रसाद एवं भंडारे का लाभ लेने की अपील की है।

