Saturday, August 1, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRडॉ. वी.के. उपाध्याय को मिला 'चिकित्सा विभूषण सम्मान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने...

डॉ. वी.के. उपाध्याय को मिला ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने किया सम्मानित

असल न्यूज़। चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. वी.के. उपाध्याय (एमबीबीएस, एमडी) को चिकित्सा क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय एवं अभूतपूर्व योगदान के लिए ‘चिकित्सा विभूषण सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वी दिल्ली स्थित पीएसके ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान प्रदान किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि डॉक्टरों को धरती पर भगवान का स्वरूप माना जाता है, क्योंकि वे अंतिम क्षण तक मरीजों के जीवन की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि अनेक डॉक्टर आर्थिक रूप से कमजोर और असहाय लोगों का निःशुल्क उपचार कर उन्हें नया जीवन देने का कार्य भी करते हैं। ऐसे समर्पित चिकित्सकों को समय-समय पर सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन करना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।

समारोह में भाजपा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा, पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन सहित चिकित्सा, सामाजिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व उपस्थित रहे।

डॉ. वी.के. उपाध्याय को मिला यह सम्मान चिकित्सा सेवा के क्षेत्र में उनके समर्पण, उत्कृष्ट कार्य और समाज के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान माना जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments