प्रदीप सिंह उज्जैन। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस की अशोक विहार थाना पुलिस ने मकानों में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। आरोपी की गिरफ्तारी से चोरी के 5 मामलों का खुलासा हुआ है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान वरुण कश्यप उर्फ चिंटू (29) निवासी वजीरपुर गांव, अशोक विहार के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी थाना अशोक विहार का सक्रिय Bad Character (BC) और आदतन अपराधी है। वह पहले भी लूट और सेंधमारी के 5 मामलों में शामिल रह चुका है।
क्या है मामला?
थाना अशोक विहार में वजीरपुर गांव स्थित एक मकान से तीन मोबाइल फोन चोरी होने की शिकायत दर्ज हुई थी। शिकायतकर्ता राजबीर ने बताया कि तड़के करीब 4:30 से 5 बजे के बीच घर से तीन मोबाइल फोन चोरी हो गए। उन्होंने आरोपी वरुण कश्यप पर शक जताया, जिसे घटना के समय घर से बाहर निकलते हुए देखा गया था।
मामले की जांच के लिए SI मुकुल चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने वर्तमान चोरी की वारदात के अलावा अशोक विहार इलाके में हुई कई अन्य चोरी की घटनाओं में भी अपनी संलिप्तता स्वीकार की।
जांच के दौरान आरोपी ने अशोक विहार क्षेत्र में चोरी के 8 अन्य मामलों में भी शामिल होने की बात कबूल की है। पुलिस इन मामलों का सत्यापन कर रही है।

