प्रदीप सिंह उज्जैन। आउटर जिला पुलिस ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से तीन बटनदार (Button Actuated) चाकू और दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इस कार्रवाई से चोरी के दो मामलों का भी खुलासा हुआ है।
नांगलोई में चाकू के साथ आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार, नांगलोई थाना की गश्ती टीम को सूचना मिली थी कि मुख्य रोहतक रोड स्थित फुटओवर ब्रिज के पास एक युवक अवैध चाकू लेकर किसी वारदात की फिराक में खड़ा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन पीछा कर उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसकी पहचान जाहिद (22), निवासी प्रेम नगर, दिल्ली के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके पास से एक बटनदार चाकू और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।
जांच में दोनों मोबाइल फोन चोरी के निकले, जो पहले से नांगलोई थाने में दर्ज दो अलग-अलग ई-एफआईआर से संबंधित पाए गए। इसके बाद आरोपी के खिलाफ एफआईआर संख्या 279/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25/54/59 में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

सुल्तानपुरी में दो और आरोपी गिरफ्तार
वहीं, सुल्तानपुरी थाना की गश्ती टीम ने अलग-अलग कार्रवाई में आकाश (34), निवासी किराड़ी सुलेमान नगर और साहिल (26), निवासी सुल्तानपुरी को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों की तलाशी में दो बटनदार चाकू बरामद हुए।
दोनों के खिलाफ एफआईआर संख्या 427/2026 और 432/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से 03 बटनदार (Button Actuated) चाकू
02 चोरी के मोबाइल फोन, दो चोरी के मामलों का खुलासाबरामदगी,
03 बटनदार (Button Actuated) चाकू,02 चोरी के मोबाइल फोन,
दो चोरी के मामलों का खुलासा
पुलिस ने इस कार्रवाई के दौरान नांगलोई थाने में दर्ज मोबाइल चोरी के दो मामलों का भी सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में आगे की जांच की जा रही है।

