प्रदीप सिंह उज्जैन। दिल्ली के आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए 21 लोगों (19 आरोपी और 2 CCL) को गिरफ्तार/पकड़ा है। इस अभियान के दौरान पुलिस ने 1 डकैती, 4 लूट और 3 स्नैचिंग सहित कुल 14 मामलों का खुलासा किया। साथ ही कई अन्य आपराधिक मामलों को भी आरोपियों से जोड़ा गया।

पुलिस के अनुसार, यह विशेष अभियान संयुक्त पुलिस आयुक्त (नॉर्दर्न रेंज) विजय कुमार, IPS के निर्देश और एडिशनल डीसीपी-1 अमित कौशिक, IPS के मार्गदर्शन में चलाया गया। अभियान का उद्देश्य लूट, स्नैचिंग और डकैती की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाना, सक्रिय अपराधियों को गिरफ्तार करना और लूटी गई संपत्ति की बरामदगी करना था।
डकैती के मामले में 5 आरोपी गिरफ्तार
अलीपुर थाना क्षेत्र में दर्ज डकैती के मामले में पुलिस ने हिमांशु शर्मा, बिट्टू, धर्मेंद्र कुमार, दीपक और सनी कुमार को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से लूटा गया मोबाइल, नकदी, महत्वपूर्ण दस्तावेज और वारदात में इस्तेमाल की गई दो स्विफ्ट डिजायर कारें बरामद की गईं।

लूट के मामलों में कई आरोपी गिरफ्तार
नरेला और नरेला इंडस्ट्रियल एरिया (NIA) थाना पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में कई आरोपियों को गिरफ्तार किया। बरामदगी में शामिल हैं:
12 से 13 तोला लूटा हुआ सोने का जेवर
लूटा हुआ मोबाइल फोन
चांदी की बालियां
वारदात में इस्तेमाल दो चाकू
मोटरसाइकिल और डंडे
स्नैचिंग गैंग पर भी बड़ी कार्रवाई
स्वरूप नगर (SP Badli) और NIA थाना पुलिस ने स्नैचिंग के मामलों में कई आरोपियों को गिरफ्तार कर:
6 चोरी/स्नैच किए गए मोबाइल फोन
एक चोरी की मोटरसाइकिल
सोने का हनुमान पेंडेंट
TVS Apache बाइक बरामद की।
अभियान की प्रमुख उपलब्धियां
21 आरोपी/CCL गिरफ्तार
14 मामलों का खुलासा
2 स्विफ्ट डिजायर कार और 2 मोटरसाइकिल बरामद
12–13 तोला सोने के आभूषण
1 सोने का हनुमान पेंडेंट
चांदी की बालियां
8 मोबाइल फोन
नकदी और महत्वपूर्ण दस्तावेज
2 चाकू और डंडे बरामद
पुलिस का कहना है कि इस अभियान के दौरान कई हिस्ट्रीशीटर और बैड कैरेक्टर (BC) अपराधियों को भी गिरफ्तार किया गया है। आउटर नॉर्थ जिला पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्ट्रीट क्राइम के खिलाफ ऐसे विशेष अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे, ताकि राजधानी में कानून-व्यवस्था मजबूत रहे और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

