असल न्यूज़। दिल्ली पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU), आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट ने लापता नाबालिग बच्चों की तलाश के लिए चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने लगातार प्रयास और तकनीकी व जमीनी स्तर पर फॉलोअप करते हुए तीन लापता नाबालिग बच्चों को सुरक्षित बरामद किया है। बरामद बच्चों में दो लड़कियां और एक लड़का शामिल हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई 10 और 11 अगस्त 2026 को की गई। बच्चों के लापता होने के संबंध में अलग-अलग थानों में तीन FIR दर्ज की गई थीं। इनमें दो मामले थाना शाहबाद डेयरी और एक मामला थाना स्वरूप नगर में दर्ज किया गया था।
तीन अलग-अलग मामलों में दर्ज हुई FIR
पुलिस के अनुसार, शाहबाद डेयरी थाने में दर्ज दो मामलों में FIR नंबर 462/26 और 383/2026, धारा 137(2) BNS के तहत मुकदमे दर्ज किए गए थे। वहीं, थाना स्वरूप नगर में FIR नंबर 334/26, धारा 137(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया था।
लगातार फॉलोअप के बाद मिली सफलता
लापता बच्चों की तलाश को गंभीरता से लेते हुए AHTU टीम ने लगातार फॉलोअप किया। पुलिस टीम ने विभिन्न स्तरों पर प्रयास करते हुए बच्चों का पता लगाया और उन्हें सुरक्षित बरामद कर लिया।
दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने कहा कि बच्चों की सुरक्षा और संरक्षण को लेकर पुलिस लगातार गंभीरता से काम कर रही है। लापता नाबालिगों की तलाश में पुलिस की टीमें लगातार ऐसे मामलों पर नजर रखती हैं और बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारों तक पहुंचाने के लिए हरसंभव प्रयास करती हैं।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस विशेष अभियान में AHTU आउटर नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट की टीम शामिल रही। टीम में ASI सिद्धार्थ, ASI मनोज, HC नितेश, HC संदीप, W/HC सीमा और W/HC सुमन शामिल थे।
पुलिस के मुताबिक, तीनों नाबालिग बच्चों की सुरक्षित बरामदगी AHTU टीम की मेहनत, पेशेवर कार्यशैली और लगातार किए गए प्रयासों का परिणाम है।
पुलिस का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और लापता बच्चों की तलाश के लिए आगे भी इसी तरह अभियान जारी रहेगा।

