असल न्यूज़। आउटर नॉर्थ जिले की AATS टीम ने घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक Proclaimed Offender (PO) को गिरफ्तार किया है। आरोपी लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा था और अदालत द्वारा उसे घोषित अपराधी घोषित किया गया था।
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई संयुक्त पुलिस आयुक्त नॉर्दर्न रेंज विजय कुमार, IPS के निर्देश पर, अतिरिक्त DCP-I आउटर नॉर्थ अमित कौशिक, IPS के मार्गदर्शन और ACP ऑपरेशंस दिनेश कुमार की निगरानी में की गई। AATS प्रभारी इंस्पेक्टर आनंद कुमार झा के नेतृत्व में PO स्टाफ ने तकनीकी निगरानी और जमीनी स्तर पर जुटाई गई जानकारी के आधार पर आरोपी को ट्रेस किया।
सोनपत से पकड़ा गया घोषित अपराधी आरोपी की पहचान संजय सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। दिल्ली पुलिस के अनुसार, आरोपी को FIR नंबर 53/2017, धारा 356/379/411 IPC, थाना शालीमार बाग के मामले में अदालत द्वारा Proclaimed Offender घोषित किया गया था। आरोपी पहले भी एक आपराधिक मामले में शामिल रहा है।
AATS की टीम ने आरोपी की गतिविधियों और संभावित ठिकानों की जानकारी जुटाने के लिए तकनीकी निगरानी के साथ व्यापक फील्ड वेरिफिकेशन किया। लगातार मिले इनपुट के आधार पर आरोपी को ट्रेस कर गिरफ्तार कर लिया गया। AATS की टीम में शामिल ASI संदीप, HC अभिषेक खत्री, कांस्टेबल मनीष की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार किया
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तकनीकी निगरानी और जमीनी सूचना के बेहतर तालमेल से लंबे समय से फरार आरोपी तक पहुंचने में सफलता मिली। आउटर नॉर्थ जिले में घोषित और फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

