प्रदीप सिंह उज्जैन। रोहिणी जिले के प्रेम नगर थाना पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।
पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई थाना प्रेम नगर के SHO इंस्पेक्टर विक्रम सिंह के नेतृत्व में और ACP अमन विहार अजय वेदवाल की निगरानी में की गई। पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त और हिस्ट्रीशीटरों की जांच कर रही थी।
गश्त के दौरान संदिग्ध युवक पर पुलिस की नजर
दिल्ली पुलिस जानकारी देते हुआ बताया की HC मुनीम और HC राकेश की टीम प्रेम नगर-II, किराड़ी इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिसकर्मियों को एक संदिग्ध व्यक्ति नजर आया। पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ और तलाशी ली।
तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक देशी पिस्टल और दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान फरमान (34 वर्ष), निवासी प्रेम नगर-II, किराड़ी, दिल्ली के रूप में हुई।
हथियार बरामद होने के बाद थाना प्रेम नगर में FIR नंबर 413/26, आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया गया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले से दर्ज हैं 9 आपराधिक मामले
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी फरमान थाना प्रेम नगर का हिस्ट्रीशीटर है और उसके खिलाफ पहले से 9 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस अब उसके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड और बरामद हथियार के स्रोत की जांच कर रही है।
पुलिस का कहना है कि आरोपी से पूछताछ के आधार पर यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अवैध हथियार उसे कहां से मिला और क्या वह किसी अन्य आपराधिक गतिविधि में भी शामिल था। मामले में आगे की जांच जारी है।

