Tuesday, August 25, 2026
Google search engine
Homecrime updateतिलक नगर पुलिस ने घंटों में सुलझाई इंटरस्टेट वाहन चोरी की वारदात

तिलक नगर पुलिस ने घंटों में सुलझाई इंटरस्टेट वाहन चोरी की वारदात

असल न्यूज़। दिल्ली के तिलक नगर थाना पुलिस ने इंटरस्टेट वाहन चोरी के एक मामले को कुछ ही घंटों में सुलझाते हुए दो आदतन ऑटो-लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की Hyundai Creta कार मेरठ, उत्तर प्रदेश से बरामद की। कार के अंदर से Apple AirPods समेत अन्य निजी सामान से भरा बैग भी बरामद हुआ है।

पुलिस के मुताबिक तिलक नगर थाने में Hyundai Creta चोरी होने की शिकायत पर e-FIR नंबर 019783/2026 दर्ज की गई थी। कार न्यू महावीर नगर, दिल्ली से चोरी हुई थी। कार में एक बैग भी रखा था, जिसमें लैपटॉप, घड़ियां और अन्य निजी सामान मौजूद था।

जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि बैग में रखे Apple AirPods की लाइव GPS लोकेशन मिल रही है। तकनीकी जानकारी से पता चला कि चोरी की कार मेरठ की ओर जा रही है।

पुलिस ने बिना समय गंवाए HC राजू और HC सेवा सिंह की टीम को शिकायतकर्ता के साथ मेरठ भेजा। टीम ने लगातार GPS लोकेशन को ट्रैक किया और चोरी की Hyundai Creta को मेरठ, उत्तर प्रदेश में ट्रेस कर रोक लिया।

पुलिस के अनुसार, कार में मौजूद दोनों आरोपियों को मौके से ही पकड़ लिया गया। उनकी पहचान 42 वर्षीय यासिर उर्फ शिकारी और 47 वर्षीय इंतजार उर्फ जावेद के रूप में हुई है।

पूछताछ और जांच में दोनों आरोपियों के पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल होने की बात सामने आई। पुलिस के मुताबिक, यासिर के खिलाफ पहले से 11 मामले, जबकि इंतजार के खिलाफ 8 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें वाहन चोरी, चोरी की संपत्ति रखने, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों से जुड़े मामले शामिल हैं।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डार्क ग्रीन रंग की Hyundai Creta (UP-32-PV-7040) और Apple AirPods समेत अन्य निजी सामान बरामद किया है। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से वाहन चोरी का एक मामला सुलझ गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments