प्रदीप सिंह उज्जैन। बवाना थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले को महज 24 घंटे के भीतर सुलझाते हुए एक आदतन वाहन चोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की Hero Passion Pro मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
बाहरी उत्तरी दिल्ली के उपायुक्त पुलिस शोभित डी. सक्सेना, IPS जानकारी देते हुआ बताया की बवाना निवासी धर्मेंद्र सिंह की Hero Passion Pro मोटरसाइकिल, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर DL4SCD5726 है, सेक्टर-1A, बवाना से चोरी हो गई थी। शिकायत के आधार पर थाना बवाना में e-FIR नंबर 019881/2026, धारा 305(b)/317(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विशेष टीम ने शुरू की जांच
मामले की गंभीरता को देखते हुए चोरी किए गए वाहन और आरोपी की तलाश के लिए इंस्पेक्टर अखिलेश बाजपेयी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम में HC प्रदीप, HC दीपक और Ct. प्रीतम शामिल थे।
पुलिस टीम ने लगातार प्रयास करते हुए संदिग्धों की जानकारी जुटाई और वाहन की तलाश शुरू की। पुलिस के मुताबिक, टीम के प्रयासों के परिणामस्वरूप राज कुमार नामक आरोपी को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद चोरी की मोटरसाइकिल को पुलिस ने जब्त कर लिया।
आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राज कुमार पुत्र अनिल त्यागी, उम्र 25 वर्ष, निवासी कृष्णा विहार, बवाना, दिल्ली के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, आरोपी आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले से 9 मामलों में संलिप्तता रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी से पूछताछ कर उसके पूरे अपराध के तरीके का पता लगाने, उसके संभावित साथियों की पहचान करने और वाहन चोरी के अन्य मामलों में उसकी भूमिका की जांच की जा रही है। साथ ही अन्य चोरी किए गए वाहनों और संपत्ति के बारे में जानकारी जुटाकर उनकी बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

