Monday, August 31, 2026
Google search engine
Homecrime newsआदर्श नगर में कथित बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

आदर्श नगर में कथित बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

असल न्यूज़। दिल्ली के आदर्श नगर थाना पुलिस ने एक कथित बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पर भारत में अवैध रूप से रहने और कथित फर्जी पहचान दस्तावेजों का इस्तेमाल करने के आरोप हैं। मामले में इमिग्रेशन एवं फॉरेनर्स एक्ट, POCSO एक्ट और BNS की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान Md. अत्रुल रहमान पुत्र Md. अब्दुल, निवासी अलीपुर, उपजिला सातखीरा, जिला सातखीरा, बांग्लादेश के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान और नागरिकता से जुड़े दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

घरेलू विवाद की PCR कॉल से सामने आया मामला
पुलिस के मुताबिक थाना आदर्श नगर में घरेलू हिंसा से संबंधित PCR कॉल प्राप्त हुई थी। कॉलर निक्की, पत्नी Md. Atrul, निवासी केवल पार्क, आदर्श नगर, दिल्ली ने अपने पति पर मारपीट का आरोप लगाया था।

पूछताछ के दौरान शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसका पति कथित रूप से बांग्लादेशी नागरिक है और कथित फर्जी पहचान दस्तावेजों के आधार पर भारत में रह रहा है। महिला ने संबंधित दस्तावेजों के साथ लिखित शिकायत देने की बात कही थी।

दस्तावेजों के आधार पर शुरू हुई जांच
शिकायतकर्ता ने थाना आदर्श नगर में लिखित शिकायत के साथ कुछ दस्तावेज प्रस्तुत किए। प्रारंभिक जांच में उसने आरोप लगाया कि Md. Atrul ने पहले शाइस्ता परवीन से विवाह किया था और इसके बाद उससे शादी की। शिकायतकर्ता ने एक अन्य बांग्लादेशी महिला से भी आरोपी के कथित विवाह का आरोप लगाया।

पुलिस के मुताबिक, शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत विवाह संबंधी दस्तावेजों में आरोपी का नाम Md. अत्रुल रहमान पुत्र Md. अब्दुल निवासी अलीपुर, उपजिला सातखीरा, जिला सातखीरा, बांग्लादेश दर्ज है।

बच्चे से जुड़े आरोपों की भी जांच
शिकायतकर्ता ने अपने पूर्व विवाह से हुए पुत्र के खतना कराए जाने को लेकर भी आरोप लगाए हैं। पुलिस का कहना है कि इन आरोपों की कानून के अनुसार जांच की जा रही है और मामले से जुड़े सभी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

पुलिस अब आरोपी की वास्तविक नागरिकता, पहचान दस्तावेजों की सत्यता और भारत में उसके रहने से संबंधित तथ्यों की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के दौरान सामने आने वाले साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments