Saturday, September 5, 2026
Google search engine
HomeDelhi NCRवृंदावन के श्री बांके बिहारी जी के स्वरूप ने मोहा भक्तों का...

वृंदावन के श्री बांके बिहारी जी के स्वरूप ने मोहा भक्तों का मन, ब्रह्मपुरी के श्री हनुमान मंदिर में भव्य झांकी और श्रृंगार

असल न्यूज़। भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर गली नंबर-6, ब्रह्मपुरी स्थित श्री हनुमान मंदिर में भव्य धार्मिक समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वृंदावन से आए कलाकारों ने श्री बांके बिहारी जी के स्वरूप की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की। फूलों के बंगले और भव्य श्रृंगार के साथ भगवान के साक्षात दर्शन का भक्तों ने आनंद लिया।

मंदिर समिति के प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की तैयारियां एक सप्ताह पहले से ही शुरू कर दी गई थीं। इस दौरान आसपास की गलियों और मोहल्लों को दूधिया रोशनी से सजाया गया, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में नजर आया।

समारोह के दौरान मंदिर में महादेव का भी भव्य श्रृंगार किया गया। भगवान के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के समापन पर मंदिर समिति के लोमेश त्यागी, परशुराम रावत, उमाकांत, पंकज गुप्ता, हेमंत अवस्थी चिंटू, संजीत शुक्ला, कालू बजरंगी, तनुज सोलंकी, पदम भार्गव मामा और मोहित गुप्ता सहित अन्य सदस्यों ने भगवान श्री कृष्ण की महाआरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित इस भव्य धार्मिक कार्यक्रम में भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा मंदिर परिसर राधे-कृष्ण के जयकारों से गूंज उठा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments