Saturday, September 5, 2026
Google search engine
Homecrime updateनांगलोई में 15 वर्षीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दोस्ती को लेकर...

नांगलोई में 15 वर्षीय छात्र की चाकू घोंपकर हत्या, दोस्ती को लेकर हुआ था विवाद

असल न्यूज़। राजधानी दिल्ली के नांगलोई इलाके में एक 15 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया है। घटना 3 सितंबर की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, छात्र कक्षा 9वीं में पढ़ता था और स्कूल जाते समय अपने दोस्तों व एक छात्रा के साथ था।

पुलिस को दोपहर करीब 1:51 बजे सोनिया अस्पताल से सूचना मिली कि एक 15 वर्षीय लड़के को चाकू लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची। घायल छात्र की दाहिनी जांघ पर करीब 3×1.5 इंच का चाकू का घाव था। इलाज के दौरान अत्यधिक रक्तस्राव के कारण छात्र की मौत हो गई।

दोस्ती को लेकर हुआ था विवाद
पुलिस की जांच के मुताबिक, छात्र अपने दोस्तों और एक महिला सहपाठी के साथ स्कूल जा रहा था। इसी दौरान तीन लड़कों ने उन्हें रास्ते में रोक लिया और छात्रा से मृतक के साथ उसकी दोस्ती को लेकर सवाल किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच थोड़ी कहासुनी हुई।

इसके बाद छात्र और उसके दोस्त वहां से वापस घर की ओर जाने लगे। करीब 15-20 मिनट बाद वही तीन लड़के दोबारा उनके रास्ते में आ गए। पुलिस के अनुसार, तीनों ने छात्र की छात्रा से दोस्ती को लेकर फिर विवाद शुरू किया और इसी दौरान उनमें से एक ने चाकू से छात्र की जांघ पर वार कर दिया।

चाकू लगने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। गंभीर रूप से घायल छात्र को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

तीनों आरोपी नाबालिग पकड़े गए
मामले में थाना नांगलोई में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, घटना में शामिल तीनों नाबालिगों को वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पकड़ लिया गया। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी खंगाला जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments