प्रदीप सिंह उज्जैन। दिल्ली के आदर्श नगर थाना क्षेत्र में देर रात गोली लगने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान आलम के रूप में हुई है। घटना न्यू सब्जी मंडी, TPT नगर में दुकान नंबर A-1500 के पास की बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार, घटना करीब रात 1:45 बजे हुई। आलम को गोली लगने के बाद गंभीर हालत में बाबू जगजीवन राम मेमोरियल (BJRM) अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मौके से मिले खून के निशान और खाली कारतूस
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल की जांच के दौरान पुलिस को खून के निशान और खाली कारतूस मिले। इसके बाद क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया, जिसने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
पुलिस ने इस मामले में आदर्श नगर थाने में संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। जांच टीम घटना के पूरे क्रम का पता लगाने के साथ-साथ गोली चलाने वाले और घटना में शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में जुटी है।
पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच कर सकती है। फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है।

